रविवार, 20 मई 2018

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शाधोरा थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव में एक युगल का अर्ध चेतन अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. तफ्तीश में सामने आया कि युवक व युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर गांव के बाहर एक खण्डहर में आत्महत्या करने की कोशिश की.
पुलिस ने दोनों युवक- युवती को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई वहीं युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में युवक ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 माह पहले थाना शाधोरा में दर्ज हुई एक रिपोर्ट से जुड़ी है. मामले में एक नाबालिग युवती ने मिथुन रघुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया और आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. 2 माह बाद लड़का और लड़की मूर्छित अवस्था में मिली जिसकी सूचना पुलिस को मिली. दोनों युवक व युवती एक ही गांव के रहने वाले थे. पुलिस अधिकारियों की माने तो प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होगा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें