मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है. राज्य के सभी जिलों में तापमान 43 से ज्यादा पार कर चुका है, जबकि राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में तापमान 46 से ज्यादा हो गया है. राजधानी में बीती दो रातों का तापमान भी अधिक है. सोमवार की रात का तापमान 32.7 डिग्री था, जबकि इसके पूर्व रविवार की रात तापमान 31.4 डिग्री था. तापमान के बढ़ने से लोग दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी से परेशान होने लगे हैं.
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का भीषण असर दिखाई दे रहा है. बीते एक सप्ताह में दिन के साथ-साथ रात का तामपान भी लगातार बढ़ रहा है. गर्मी के हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि राज्य के सभी जिलों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा हो गया है. वहीं राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में तापमान 46 डिग्री का आकड़ा भी पार कर चुका है. बीते 24 घंटों में राज्य में खरगोन जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा खजुराहो, शाजापुर, उमरिया और दमोह जिलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था. वहीं सिवनी में 12 मिलीमीटर और मलाजखंड में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में रातें गर्म होने का अंदेशा जताया है और साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. आज मंगलवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, कल सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी भोपाल में सोमवार की रात को तापमान सबसे ज्यादा 32.7 डिग्री रहा, जबकि रविवार की रात को भोपाल का तापमान 31.4 डिग्री रहा था. वहीं दमोह प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा, जहां पर रात का तापमान 31.5 डिग्री रहा.
हीट स्ट्रोक का अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी निरंतर बढ़ रहा है. रात को हवाओं में गर्माहट होना दर्ज की गई है.मौसम विभाग ने राज्य खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, छतरपुर, दमोह, सागर और श्योपुर कला में हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल में तापमान बढ़ने के पीछे मुख्य वजह राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रही गर्म हवाएं हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें