प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के महाप्रयाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं से कहा कि आज वे लोगों को यह संदेश देने का संकल्प लें कि सच्चाई पहचानिए, सच्चाई अपनाईये और सच्चाई का साथ दीजिए, ताकि जनता समझ सके कि हमें भाजपा सरकार ने किस तरह ठगा है. कमलनाथ ने सुबह साढ़Þे दस बजे हबीबगंज थाने के समीप स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दोनों स्थानों पर श्रद्धाजलि सभा को संबोधित किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद नेहरू जी के सामने देश की विभिन्नता को एक सूत्र में पिरोने की बहुत बड़ी चुनौती थी. विभिन्न भाषा-भाषी, जातियां और धर्म के लोग यहां थे. भारत को एक सूत्र में कैसे बांधे और सभी को एक झंडे के नीचे कैसे लाएं, यह दृष्टिकोण पंडित जवाहर लाल नेहरू का था. उनकी यही चिंता थी कि हमारी एकता बनी रहे. सोवियत संघ की पस्थितियां भी भारत जैसी थीं और अंतत: वह बिखर गया लेकिन भारत की एकता नेहरू की सोच से आज तक एक बनी हुई है. यह नेहरू युग था.
कमलनाथ ने कहा कि इंदिरा के समय अलग तरह की चुनौतियां थीं और उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया. बैंकों, कोयला खदानों और वनों का राष्ट्रीयकरण कर गरीब मजदूरों को राहत पहुंचायी. फिर राजीव का युग आया. उस युग में विश्व के परिदृश्य में भारत को जोड़ने की चुनौती थी. जब वे 21वीं सदी में भारत को ले जाने और कम्प्यूटर की बात करते थे तो लोग उन पर हंसते थे. लेकिन आज हम कम्प्यूटर और सेलफोन के बिना अपना काम नहीं कर सकते. यह राजीव गांधी की सोच थी.
नाथ ने कहा कि आज मोदी का युग है. यह युग किसानों की आत्म हत्या का युग है. देश में ही नहीं पूरे विश्व में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है. नौजवान भटक रहा है, महिलाएें असुरक्षित हैं. कृषि क्षेत्र में निराशा की पराकाष्टा है, जो पहले कभी नहीं थी. बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. समाज का हर वर्ग परेशान है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है. मोदी युग में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के लोगों को सच्चाई बताने और प्रदेश के विकास का नया नक्शा बनाने का संकल्प लें.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें