सोमवार, 21 मई 2018

हड़ताली एंबुलेंस कर्मचारियों पर दर्ज किया प्रकरण

मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था  प्र्रभावित हुई है. वहीं कंपनी प्रबंधन ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत कर प्रकरण दर्ज करा दिया है.
मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा रविवार से शुरु की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा प्रभाव पड़ा है. कर्मचारियों द्वारा कम वेतन दिए जाने और श्रम आयुक्त के आदेश के बाद भी पूर्व में निकाले गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जा रहा है. इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन में बिना बताए कटौती की जा रही है. इन समस्याओं को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी. हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने जिगित्सा हेल्थ केयर के कार्यालय पर गाड़ियां खड़ी कर दी थी, जिससे चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई थी. इसके अलावा हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कंपनी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते कंपनी द्वारा आज आधा दर्जन हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. कंपनी क मैनेजर फैजार की ओर से राजधानी के शाहजहांनाबाद थाने में यह शिकायत असलम खान, राम परमार, बंशीलाल, निर्मला साहू, नूतन यादव और सुनील के खिलाफ कराई गई है. कंपनी ने कर्मचारियों से कहा कि वे जल्द ही हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटें. वहीं कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें