थाईलेंड, नागालेंड की भी युवतियों को लिया हिरासत मेंमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने गांधी नगर से इस गिरोह को पकड़ा है. गिरोह में विदेशी कालगर्ल सहित 8 लड़कियों को पकड़ा है.
राजधानी भोपाल देह व्यापार का अड्डा बनती जा रही है. दो सप्ताह के अंदर दो बड़े सेक्स रैकेटों का खुलासा हुआ है. राजधानी की गांधी नगर पुलिस ने रविवार की रात गांधीनगर इलाके से एक सेक्स रैकेट को पकड़ा. पलिस ने देशी-विदेशी कालगर्ल के साथ रईसजादों को रंग रेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस ने विदेशी कालगर्ल के साथ कुल 8 लड़कियों को पकड़ा है. इनमें 2 थाईलेंड, 1 नागालैंड की युवती शामिल हैं. शेष 5 लड़कियां भोपाल की बताई जा रही हैं. पुलिस के अनुसार गांधी नगर में इस सैक्स रैकेट को स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था. अब्बास नगर में स्पा सेंटर लंबे समय से चल रहा था, इस स्पा सेंटर को लेकर पूर्व में पुलिस को शिकायत भी मिली थी. पुलिस के अनुसार बीती रात जब छापा मारा तो यहां से लड़कियों के साथ सुनील मेवाड़ा, रोहित सिंह, हरीश शर्मा, आमेप्रकाश शर्मा, भानु प्रताप कुशवाह और शुभम मेहरा को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर के मालिक का नाम राज पाटीदार बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि मसाज पार्लर में जिस्म फरोशी का काम 2 हजार रुपए से शुरु होता था. पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है. इसके अलावा युवा यहां पर सेक्स के लिए अधिक राशि भी देनी पड़ती थी. यह राशि लड़कियों के हिसाब से तय की जाती थी. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
शराब तस्कर गिरफ्तार
राजधानी भोपाल की गुनगा थाना पुलिस ने देशी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है. गुनगा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक देशी शराब तस्कर को ग्राम बररी के पास से हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान टिल्लू गुर्जर के रूप में हुई है. वहीं टिल्लू गुर्जर के दो साथी मौके पर से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 950 क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी टिल्लू गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें