रविवार, 20 मई 2018

कार्रवाई से असंतुष्ट हैं, तो जनसुनवाई में आकर बताएं

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर    कलेक्टर अभय वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से कहा है कि यदि वे विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों के संबंध में किये गये निराकरण से असंतुष्ट हैं, तो इस बारे में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आकर बता सकते हैं. कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता यदि विभागीय कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें जनसुनवाई में बुलवायें, जिससे उनकी शिकायतों का समाधानकारक निराकरण हो सके.   प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई की जाती है. जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला प्रमुख मौजूद रहते हैं. यदि कोई शिकायत अंतर्विभागीय हो, तो उसका भी निराकरण किया जा सके. सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता के अलावा अन्य लोग भी अपनी रोजमर्रा की समस्याओं का निराकरण जनसुनवाई में आकर करा सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें