मध्यप्रदेश के कटनी जिले की जनपद बड़वारा के सभागार में कलेक्टर केवीएस चौधरी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई. स्वच्छ भारत मिशन पर विस्तृत समीक्षा करते हुए सख्त लहजे में कलेक्टर ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर तीखी नाराजगी व्यक्त की. कलेक्टर ने कार्य के प्रति लापरवाही एवं प्रगति न लानें पर सचिव सलैयासिहोरा खितौली पर निलंबन की कार्यवाही करने के आदेश दिए.
समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सचिव एवं रोजागार सहायकों द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही है जिसके कारण निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं हो रहा है. इस पर सख्त कार्यवाही करते हुए कलेक्टर केवीएस चौधरी ने 14 ग्रामपंचायत सचिव व 4 रोजगार सहायकों के मानदेय में कटौती के दिए आदेश दिए. समीक्षा बैठक में असंगठित श्रमिक कल्याण योजना अंतर्गत कम पंजीयन की बात भी सामने आई. जिस पर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने श्रमिकों के पंजीयन के लिए सचिवों को तीन दिवस के अंदर पात्रों के पंजीयन को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए.
कलेक्टर के.वी.एस. चौधरी को समीक्षा बैठक के दौरान ज्ञात हुआ कि आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य अधूरा है. इस पर उनहोंने अगली समीक्षा बैठक तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त 200 अवासों के अतरिक्त लक्ष्य में सभी को 3 दिवस में प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश कलेकटर ने दिए. उन्होंने कहा कि अपूर्ण आवास को समय सीमा में पूर्ण करें कार्य में कोताही नहीं बरतें. बैठक मनरेगा के तहत लेबर बजट की जानकारी न होने पर कछारी व नन्हवारा कला सचिव को भी किया दंडित किया गया.
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में सभी सरपंच, सचिव रूचि लेकर कार्य करें. समीक्षा बैठक में कलेक्टर केवीएस चौधरी ने कहा कि जून माह तक लक्ष्य पूर्ति न होने पर संबंधित कठोर कार्यवाही के लिए रहें तैयार. विधवा महिलाओं को मई माह से कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु भी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए. समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी फ्रैंक नोबल ए जनपद के प्रभारी सीईओ प्रदीप सिंह व सभी योजना प्रभारी एवं सचिव उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें