प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले सोमवार रात को किए हैं. भोपाल नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है.वहीं होशंगाबाद कलेक्टर अविनाश लवानिया को आयुक्त भोपाल नगर निगम कमिश्नर पदस्थ किया है.जारी आदेश के अनुसार दीपक खांडेकर अपर मुख्य सचिव मप्र योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं ओएसडी सह सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग तथा अध्यक्ष प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड अतिरिक्त प्रभार को अध्यक्ष प्रोफेशनल एक्जामिनेश बोर्ड बनाया गया है. अनिरुद्ध मुकर्जी प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा प्रबंध संचालक दि प्रॉविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड मुंबई को प्रमुख सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा ओएसडी सह सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग एवं प्रबंध संचालक दि प्राविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड मुंबई बनाया गया है.
डा. एम.के. अग्रवाल सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर तथा कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना को कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना बनाया गया है. नरेश पाल कुमार कलेक्टर शहडोल को सचिव गृह विभाग पोस्ट किया गया है. रविन्द्र कुमार मिश्रा अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग भोपाल को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर, शेखर वर्मा अपर सचिव गृह विभाग को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, अशोक कुमार वर्मा कलेक्टर खरगौन को कलेक्टर ग्वालियर, राहुल जैन कलेक्टर ग्वालियर को संचालक नगर एवं ग्राम निवेश भोपाल, अजय कुमार शर्मा अपर सचिव मप्र शासन को अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, आशकृत तिवारी उप सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को अपर आयुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद, पोस्ट किया गया है. बीएस जामोद उप सचिव जीएडी को उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, नागरगोजे मदन विभीषण उप सचिव जीएडी को उप सचिव गृह विभाग, रामराव भोंसले उप सचिव गृह विभाग को अपर आयुक्त राजस्व सागर संभाग सागर, बेला देवर्षि शुक्ला संभागीय सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल इंदौर को उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग, बनाया गया है.
प्रियंका दास आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल को कलेक्टर होशंगाबाद, अविनाश लवानिया कलेक्टर होशंगाबाद को आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल, अभिषेक सिंह उप सचिव जीएडी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल, पोस्ट किया गया है. अनुभा श्रीवास्तव अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र एवं अपर प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अतिरिक्त प्रभार को कलेक्टर शहडोल बनाया गया है.
शशिभूषण सिंह महाप्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल को कलेक्टर खरगौन, तरुण राठी उप सचिव जीएडी को उप सचिव लोक निर्माण विभाग एवं महाप्रबंधक कार्मिक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल अतिरिक्त प्रभार, भास्कर लक्षाकार उप सचिव जीएडी को उप सचिव श्रम विभाग, छोटे सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर को उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, बसंत कुर्रे अपर कलेक्टर उज्जैन को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर और सरिता बाला ओम प्रजापति अपर संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेश बोर्ड भोपाल को उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें