राजधानी
के राजाभोज विमानतल पर आज जेट
एयरवेज की मुंबई से भोपाल आई
फ्लाईट के दो यात्रियों के
पास से एक करोड़ रुपए कीमत के
सोने के जेवर सीआईएसएफ ने
बरामद किए हैं.
दोनों
यात्री राजधानी में एक प्रदर्शनी
में शामिल होने आए थे,
बाद
मेंं यात्रियों को उनके पास
मिले कागजात के आधार पर छोड़
दिया. पुलिस
के अनुसार विशेष जैन और सिद्धार्थ
कुमार आज बुधवार सुबह करीब
साढ़े सात बजे जेट एयरवेज की
फ्लाइट से भोपाल पहुंचे.
जैसे
ही यह दोनों विमानतल से चैक
आउट होने लगे,
सीआईएसएफ
के सिपाहियों ने इनके सामान
की चैकिंग के दौरान करीब ढ़ाई
किलोग्राम सोने के जेवर जब्त
किए.
सीआईएसएफ
को सूत्रों से यह खबर मिली थी
कि मुंबई से भोपाल आने वाले
दो यात्री अपने साथ भारी मात्रा
में सोना लेकर आ रहे हैं.
सीआईएसएफ
के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया
कि मुखबिर की इस खबर के बाद
जेट एयरवेज की इस फ्लाइट से
उतरने वाले सभी पैसेंजर्स की
बारीकी से जांच की गई.
इस
जांच के दौरान यात्री सिद्धार्थ
कुमार जो पेशे से सुनार है,
ढ़ाई
किलो सोने के जेवरात के साथ
पकड़ाए.
विशेष
जैन और सिद्धार्थ कुमार ने
सीआईएसएफ को पूछताछ में बताया
कि वह भोपाल में ज्वैलरी की
एक प्रदर्शनी के सिलसिले में
यह जेवर लेकर आए हैं.
उन्होंने
इन जेवरों से संबंधित कागजात
भी सीआईएसएफ को बताए.
सीआईएसएफ
ने इन दोनों यात्रियों को मय
सोने के जेवरों के साथ इनकम
टैक्स विभाग के अफसरों को सौंप
दिया.
इनकम
टैक्स विभाग के अधिकारियों
ने बताया कि इन दोनों यात्रियों
द्वारा पकड़ाए गए सोने के जेवर
से संबंधित पेश किए गए सभी
दस्तावेज सही पाए गए.
इसलिए
दोनों यात्रियों को पूछताछ
के बाद छोड़ दिया गया.
हथियार
के साथ पकड़ाया युवक
क्राइम
ब्रांच पुलिस ने एक आरोपी को
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
किया है.
क्राइम
ब्रांच के अनुसार आरोपी को
अवैध हथियार के साथ रूपनगर
झुग्गी स्थित हनुमान मंदिर
के पास से हिरासत में लिया
गया.
आरोपी
की पहचान तोहिद खान उर्फ
धर्मेन्द्र वर्मा निवासी
शाहजहांनाबाद भोपाल,
के
रूप में हुई है.
पुलिस
का कहना है कि आरोपी तोहिद
वेल्डिंग का काम करता है.
उसके
पास से एक अवैध देशी कट्टा और
एक जिंदा कारतूस बरामद किए
गए हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें