मंगलवार, 23 जनवरी 2018

बेटे को उल्टा लटकाकर चप्पलों से पीटा सौतेले पिता ने

मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम बेटे को उलटा लटका कर डेढ़ घंटे तक बेल्ट और चप्पलों से पीटा. दरअसल बच्चा 10  तक गिनती नहीं बोल सका. पत्नी और पड़ोसियों के रोकने पर भी वह नहीं माना और बच्चे को भर्ती कराया गया है.  वही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. शाजपुर थाना प्रभारी राकेश नैन ने बताया कि नैनावदा थाना मक्सी का रहने वाले धर्मेंद्र नायक ने दो शादी की हुई है. पहली पत्नी नैनावद में रहती है. जबकि दूसरी पत्नि बूलबूल शाजपुर के कर्मचारी कालोनी में. दूसरी पत्नी से एक तीन साल का बेटा राज है. सोमवार को धर्मेन्द्र अपनी दूसरी पत्नी के पास आया हुआ था. उसने राज को 10 तक गिनती बोलकर सुनाने को कहा. राज 10 तक गिनती नहीं बोल सका तो गुस्से में आकर उसे उलटा लटका दिया और बेल्ट तथा चप्पल से मारने लगा. जब पत्नी बूलबूल बच्चे को बचाने आयी तो धर्मेन्द्र ने उसे भी पीटा और भाग दिया. बच्चे की चीख की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो पड़ोसियों को भी भाग दिया. बच्चे की स्थिति को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया. पुलिस को आता देखकर धर्मेन्द्र भाग गया. पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके पूरे शरीर में जख्म के निशान है. वही आरोपी पिता को पुलिस ने नैनावदा से गिरफ्तार कर लिया है.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें