बुधवार, 24 जनवरी 2018

इच्छानुसार जिलों में तबादला करा सकेंगे पटवारी

जो पटवारी एक जिले से दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, वे 10 से 20 फरवरी के बीच आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्हें प्राथमिकता के 3 जिले देने होंगे. राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि पटवारियों को उनकी इच्छा के अनुसार जिलों में पदस्थ किया जाएगा. गुप्ता मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेगुप्ता ने कहा कि नये भर्ती होने वाले पटवारियों की काउंसिलिंग के बाद अप्रैल माह से ट्रेनिंग आरंभ करवाएं. उन्होंने कहा कि पटवारियों की ट्रेनिंग के लिए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की सूची पहले से बनायें और इनकी ट्रेनिंग भी करवाएं. पटवारियों को 10 फरवरी तक मोबाइल लेने पर उन्हें निर्धारित राशि उपलब्ध करवाई जाए. इसके बाद मोबाइल के लिए राशि उपलब्ध नहीं करवाई जाए. राजस्व मंत्री ने कहा कि स्थानांतरित सभी तहसीलदारों एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यमुक्त करें. कार्यमुक्ति के बाद निर्धारित कार्यालय में ज्वाइन नहीं करने वालों को निलंबित करें.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें