बुधवार, 24 जनवरी 2018

एनओसी विवाद के बाद बहन को भेजे अश्लील मैसेज

साइबर पुलिस ने मोटर साइकिल की एनओसी को लेकर हुए विवाद के बाद बहन को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार किया है. आरोपी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का रहने वाला है, उसने भोपाल के युवक से मोटर साइकिल खरीदी थी. साइबर पुलिस के अनुसार भोपाल निवासी राहिल खान ने शिकायत की थी कि उसने एक मोटर साइकिल बुरहानपुर निवासी बकार शेख एवं मुसबिर को बेची थी. इसके बाद एनओसी समय पर न दे पाने के कारण उनसे विवाद हो गया था. विवाद के बाद आरोपियों ने उससे फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद आरोपियों ने उसकी बहन की फोटो व्हाटस्अप की डीपी से प्राप्त कर ली. इसके बाद बहन की फोटो डालकर वे आपत्तिजनक कमेन्ट्स करते रहे. पहले तो दोनों को राहिल ने समझाने का प्रयास किया, मगर जब वे नहीं माने तो उनकी शिकायत पुलिस को की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बुरहानपुर से बकार अहमद, मुसबिर की बुरहानपुर में तलाशी की तो वे फरार हो गए. दोनों लंबे समय तक फरार रहे. बाद में पुलिस ने दोनों को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया. उनके पास से वह सिम भी बरामद की जिससे वे दोनों आपत्तिजनक मैसेज कर रहे थे. साइबर पुलिस के अनुसार बकार बुरहानपुर में वेल्डर का काम करता है, जबकि मुसबिर बर्फ बेचने का काम करता है. दोनों ने राहिल की बहन को आपत्तिजनक मैसेज भेजना कबूल किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें