मंगलवार, 23 जनवरी 2018

लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व पर थिरकेगे कलाकार

  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर मध्यप्रदेश अनूपपुर के सामुदायिक भवन लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व पर गरिमामय कार्यक्रम होगा. भारत पर्व के अवसर पर कटनी के प्रख्यात कलाकार चंदूलाल कबीर पंथी के पांच सदस्यीय दलों द्वारा मालवी, कबीर गायन, आजादी के गीत, मानवतावादी गीत एवं भजन से दर्शकों को आनंदित करेंगे. चंदूलाल ने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुति देकर ख्याति अर्जित किया है. इन्होंने बनारस, इलाहाबाद, रायपुर, बडोदरा,, बिहार सहित अन्य प्रांतों में अपनी कलाओं का प्रदर्षन कर चुके है.     लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व पर डिण्डौरी जिले के जयंती उइके के 12 सदस्यीय दलों द्वारा लोक नृत्य, आदिवासी नृत्य, शैला, रीना, कर्मा की प्रस्तुति से दर्शकों भाव विव्हल करेंगे. जयंती उइके ने भी विभिन्न जिलो में नृत्य प्रस्तुत कर लोक नृत्य में नाम कमाया है. आदिवासी वेशभूषा में इस दल का नृत्य आकर्षण का केंद्र तो रहेगा ही वही यहां के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें