वन
विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स
भोपाल और जबलपुर की टीम ने
बालाघाट जिले में पेंगोलिन
की खाल समेत तीन आरोपियों को
गिरफ्तार किया है.
आरोपी
गणेश राउत दैतबर्रा,
विजय
उईके सालेबर्डी और सुंदर मड़ावी
चिखलाबांध को एक किलो 300
ग्राम
पेंगोलिन की खाल के साथ गिरफ्तार
किया गया है.
इनके
कुछ और साथियों की गिरफ्तारी
की कार्यवाही जारी है.
पेंगोलिन
खाल अन्तर्राष्ट्रीय बाजार
में काफी मंहगे दामों पर बिकती
है.
आरोपियों
के अंतर्राज्यीय वन्यप्राणी
तस्कर होने के पुष्ट प्रमाण
मिले हैं. वन
विभाग को मुखबिर से जानकारी
मिली थी कि कुछ लोग पेंगोलिन
की खाल व्यापारी को बेचने की
फिराक में हैं.
सूचना
पर वन विभाग की एसटीएफ टीम ने
दबिश देते हुए तीनों आरोपियों
को खाल समेत गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों
के विरुद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण)
अधिनियम-1972
की
धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज
कर जबलपुर के विशेष न्यायालय
में पेश किया जा रहा है.
पेंगोलिन
(खौलिया
मांजर)
अनुसूची-1
के
भाग 1.5
में
विनिर्दिष्ट वन्यप्राणी है
जिसके शल्क की अन्तर्राष्ट्रीय
बाजार में बहुत मांग है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें