सघन मिशन इन्द्रधनुष में स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम उन स्थानों तक भी पहुंची जहां लोग टीकाकरण के लिए नहीं आते थे. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनंद महिन्द्रा और बीएमओ डा. अभिलेष सिंह रायपुर कर्चूलियान (रीवा) के नेतृत्व में टीकाकरण टीम एशिया के सबसे बड़े निमार्णाधीन सोलर प्लांट गुढ में काम करने वाले बच्चों तक पहुंची और उनका टीकाकरण किया. टीम ने दस्तक अभियान में भी बदवार पहाड़ी के वीरान क्षेत्रों के एक-एक घर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 0 से 2 वर्ष के 4 बच्चे मिले जिनका टीकाकरण किया गया.टीम को निरीक्षण के दौरान एक अतिकुपोषित बच्ची स्वाति पवार भी मिली. 6 माह की यह बच्ची महाराष्ट्र के हिंगोली निवासी भगवान पवार की है जो फिलहाल बदवार सोलर प्लांट में मजदूरी करने आया हुआ है. बच्ची की दादी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांउसिंलिंग के बाद पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती के लिए राजी किया गया. बच्ची को तुरंत खून चढ़ाएं जाने की आवश्यकता थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें