मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए 'पेंशन्ट फ्रैंडली' बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है. इस व्यवस्था में रजिस्ट्रेशन काउंटर, पूछ-ताछ केन्द्र, साईनेज बोर्ड एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की पदस्थापना की गई है. ये सुविधायें पूर्व में अस्पताल में नहीं थीं. प्रशासनिक फेरबदल किये जाने के बाद अस्पताल में अनेक सुधार भी हुए हैं.
अस्पताल में पहली बार आॅनलाइन अपाईनमेंट सिस्टम जल्द लागू किया जा रहा है. इस सिस्टम में मरीज घर बैठे उपचार के लिए अपाईनमेंट लेकर अपना रजिट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन में पर्चा एवं फ्री स्लिप की व्यवस्था भी मरीजों को आॅनलाइन दी जाएगी, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर दवाईयां अस्पताल के काउंटर से मिलेंगी. हमीदिया अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या 4 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है. इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मरीजों के लिये पूछताछ केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिनमें तीनों पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. इससे आने वाले मरीजों को कम समय में उचित उपचार का मार्गदर्शन मिलेगा. इसी तरह, अस्पताल में आवश्यक स्थानों पर साईनेज बोर्ड लगाये गये हैं, जिससे मरीजों को उपचार के लिये केन्द्रों तक जाने में कठिनाई नहीं होगी. अस्पताल में मरीजों को उपचार से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए 24 घंटे सामाजिक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लागाई जा रही है. उनकी मॉनीटरिंग हमीदिया अस्पताल के विभागाध्यक्ष करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें