गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

हवाला कारोबारी 16 लाख के साथ गिरफ्तार

राजधानी भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ाया गया आरोपी, इंदौर का हवाला कारोबारी है. पुलिस ने उसके कब्जे से 16 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है.   हनुमानगंज पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान महेश वाधवानी के रूप में हुई है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी महेश वाधवानी को हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे के पास से पकड़ा गया है.  पुलिस के अनुसार महेश वाधवानी, इंदौर का हवाला कारोबारी है. उसके कब्जे से 16 लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह भोपाल में हवाला के पैसों की डिलेवरी लेने के लिए पहुंचा था.  आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ में कई बातों का खुलासा होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें