सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

मुख्य सचिव ने की विधान सभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने विधान सभा के आगामी सत्र की तैयारियों तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की. उल्लेखनीय है कि विधानसभा का आगामी सत्र 26 फरवरी से 28 मार्च 2018 तक रहेगा. इस 31 दिवसीय सत्र में 18 बैठकें होंगी. समीक्षा बैठक में सिंह ने सत्र में आने वाले संभावित मुद्दों तथा विधेयकों, लंबित शून्य काल की सूचनाओं, अपूर्ण उत्तर वाले प्रश्नों, आश्वासनों तथा लोक लेखा समिति की सिफारिशों की विभागवार समीक्षा की. मुख्य सचिव ने प्रशासकीय प्रतिवेदन, विधेयकों की सूचना की जानकारी समय-सीमा में देने के निर्देश दिए.  समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव वन तथा योजना दीपक खाण्डेकर, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य वीरा राणा, प्रमुख सचिव कृषि डा. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राजस्व अरूण पाण्डे, प्रमुख सचिव वाणिज्य कर एवं संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें