मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं. समान काम, समान वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अब आंदोलन के 7 वें चरण में 5 फरवरी को राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर घंटी बजाकर प्रदर्शन की बात कही है.
मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि संविदा कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन के सातवें चरण में प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर घंटी बजाकर प्रदर्शन करते हुए सरकार को नींद से जगाएंगे. राठौर ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों द्वारा 10 फरवरी से सभी विधायकों एवं मंत्रियों के निवास पर सुंदरकांड का पाठकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे, साथ ही 16 फरवरी से राजधानी भोपाल में क्रमिक धरना दिया जाएगा. इस धरने में प्रत्येक जिले से 2-2 संविदा कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. क्रमिक धरने के बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा. राठौर ने कहा कि एक ओर तो सरकार गुरुजी, पंचायत कर्मी, शिक्षाकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है. राठौर ने बताया कि 5 फरवरी को राज्य शिक्षा केन्द्र पुस्तक भवन के सामने संविदा कर्मचारी घंटी बजाकर प्रदर्शन करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें