शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

5 सौ रुपए नहीं देने पर युवक को मारा चाकू


राजधानी के कोहेफिज थाना क्षेत्र में अविनाश काम्प्लेक्स शराब दुकान के एक कर्मचारी ने साथी कर्मचारी पर 5 सौ रुपए की अड़ी डाल दी है. पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया. 
कोहेफिजा पुलिस के अनुसार अविनाश काम्लेक्स स्थित शराब दुकान पर राजबिहारी नामक युवक काम करता है. इसी दुकान में लईक नामक युवक भी काम करता है. बीती रात लईक नामक युवक ने राजबिहारी से 5 सौं रुपए मांगे. राजबिहारी ने जब उसे रुपए नहीं दिए तो लईक ने उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद लईक वहां से भाग गया. बाद में राजबिहारी ने पुलिस को शिकायत की. शिकायत के बाद राजबिहारी को हमीदिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से भाग गया, जिसे पुलिस तलाश रही है.
डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान शुभम सरदार, विशाल, हिमांशु, बादल और बंटी के रूप में हुई है.  पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को दानापानी रोड स्थित पावर हाउस, के पास से हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से दो तेजधार छुरियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें