सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

भतीजों ने पानी विवाद को लेकर चाचा से की मारपीट

राजधानी भोपाल के खानूगांव में जेठानी और देवरानी के बीच पानी को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने चाचा के साथ जमकर मारपीट कर दी. घटना में चाचा के सिर में चोट आई है.   कोहेफिजा पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय अशोक पिता बी पाल खानूगांव में परिवार के साथ रहता है. अशोक का बड़ा भाई भी परिवार के साथ उसी के पड़ोस में रहता है. रविवार की शाम को अशोक की भाभी नल में पानी भर रही थीं, पानी भरने के कारण अशोक की पत्नी पानी नहीं भर सकी, और पानी बंद हो गया, जिस पर अशोक की पत्नी और भाभी का आपस में विवाद होने लगा. विवाद के बाद गुस्साए अशोक के भतीजों कल्लू उर्फ अंकित ने अपने भाई के साथ मिलकर चाचा अशोक पर डंडे से हमला कर दिया. सिर में डंडा लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया. अशोक की पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का ममाला उसके भतीजों पर दर्ज किया गया है, जबकि अशोक पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.
10 करोड़ की ठगी
शाहजहांनाबाद क्षेत्र के माडल ग्राउंड के पास विक्टर इंजीनियरिंग वर्क्स नाम से संचालित फार्म के संचालकों ने नई कंपनी बनाने और इस कंपनी में हिस्सेदारी देने के बहाने पांच लाख रुपए से लेकर दो करोड़ से अधिक की ठगी की है. ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या 100 से अधिक है, जबकि ठगी की रकम करीब 10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. शाहजहांनाबाद शिकायतकर्ता पुलिस के अनुसार आमिर खान ने बताया कि वर्ष 2014 में विक्टर इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक इकबाल अहमद और उनके छोटे भाई आफताब अहमद ने इस फर्म के साथ नई कंपनी खोलने का झांसा देकर 11 लाख रुपए ठगे हैं. आमिर ने अपना मकान बेचकर आरोपियों को पैसे दिए थे. वहीं एक एनआरआई साजिद खान ने बताया कि विक्टर इंजीनियरिंग वर्क्स करीब चालीस साल पुरानी संस्था है. मैं पहले से आरोपियों को जानता था, इस कारण उनके झांसे में आ गया. कंपनी में हिस्सेदारी देने के बहाने दोनों भाइयों ने मुझसे 2 करोड़ 30 लाख रुपए ठगे हैं.  मैं सऊदी से पैसा भेजता था. पुलिस ने बताया कि दो दर्जन लोगों से ठगी का मामला सामने आया है. दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें