मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध भोपाल गैस पीड़ित संगठन सड़क पर उतरकर करेंगे. भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन के सतीनाथ षड़ंगी ने आरोप लगाया कि संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गैस पीड़ितों को मुंगावली न आने की धमकी दी है. षड़ंगी ने आज सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुंगावली की सड़कों पर विरोध प्रकट करने के चंद मिनिटों के अंदर गैस पीड़ित संगठन के पदाधिकारियों को करीब पांच घंटों तक थाने में बैठाकर रखा गया. सतीनाथ षड़ंगी का आरोप है कि आरएसएस के सदस्यों ने गैस पीड़ित संगठन पदाधिकारियों को मुंगावली में न आने की धमकी दी. आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भोपाल गैस पीड़ित संगठन अपनी विरोध की मुहिम रोक दें, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान उनकी सभी मांगें पूरा कर देंगे. षड़ंगी का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गैस पीड़ितों की उचित मांगों को पूरा करने का हर बार सिर्फ आश्वासन दिया है, लेकिन समस्याएं अभी तक बरकरार हैं. षड़ंगी का कहना है कि उपचुनाव के अलावा उनका संगठन विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का विरोध करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें