शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

पीएनबी घोटाले की जांच कर रही ईडी टीम पहुंची भोपाल

 पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी में 11 हज़ार करोड़ रुपए (1.8 अरब डॉलर) से ज़्यादा का फ़र्ज़ीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी और मेहुल चौकसे मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज शनिवार को भोपाल पहुंची। ईडी टीम ने बिट्टन मार्केट ​स्थित गीतांजलि ग्रुप के नकक्ष ज्वैलर्स पर छापामार कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के अलावा देश पटना और बोकारो में भी गीतांजली ज्वेलर्स से जुड़े प्रतिष्ठानों में छापे की कार्रवाई की गई।नकक्ष ज्वैलर्स पर छापामार कार्रवाई करने वाली ईडी टीम के अधिकारी फिलहाल कोई भी बयान नहीं दे रहे हैं। टीम ने आज शनिवार सुबह अपनी छापामार कार्रवाई की, जो देर रात तक जारी रहेगी।विदित हो कि पंजाब नेशनल बैंक से 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर विदेश भागे आभूषण व्यापारी नीरव मोदी के जब्त लगभग 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति का स्वतंत्र मूल्यांकन ईडी ने शुरू कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें