भोजन-पानी की व्यवस्था साथ वाहनों की संख्या होगी दर्ज
हिन्दू सम्मेलन में भागीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भोजन की व्यवस्था शहर से बाहर ही रखी गई है। इसके अलावा भोजन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों एवं वाहनों की संख्या को दर्ज किया जाएगा। भोजन व्यवस्था के लिए नगर से बाहर सात स्थानों का चुनाव किया गया है। जिनमें गोरस, पोहरी, जाटखेड़ा, माणक ग्रीन पैलेस, महादेव फैक्ट्री बड़ौदा रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप को पाइंट बनाया गया है। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा भोजन के साथ-साथ पानी की भी व्यवस्था की जायेगी।कलश यात्रा के 10 स्थानों पर महिला एकत्रीकरण
कलश यात्राओं के लिए महिला एकत्रीकरण के लिए 10 स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें पाली रोड पीली कोठी से शुरू होने वाली कलश यात्रा हेतु महिला एकत्रीकरण के लिए खरंजा रोड शिव मंदिर, खुलीखुली माता, ब्लॉक कालोनी गेट, पटेल चैक शामिल है। पुल दरवाजा से निकले वाली कलश यात्रा के लिए पुल दरवाजे के पास चिंतहरण हनुमान मंदिर, टोडी गणेश मंदिर, चैपड़ गणेश जी मैन चैराहा, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर सब्जी मण्डी, नगर पालिका के सामने खेड़ा पति, रामतलाई हनुमान मंदिर रखे गए हैं।
हिन्दू सम्मेलन की सफलता के लिए आज घर-घर में जलाए जायेंगे दीप
हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में हिन्दू सम्मेलन से एक दिन पूर्व आज प्रत्येक गांव के हर घर में दीप जलाकर हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की जाएगी।
इस तरह होगा हिन्दू सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम
प्रथम नृत्य, द्वितीय नृत्य, योग पिरामिड, कवि सम्मेलन, संत सम्मान, इसके बाद अतिथि का आगमन दोपहर 2 बजे से होगा। इसके बाद अतिथियों का परिचय, कार्यक्रम की भूमिका, परम पूज्य उत्तम स्वामी के आर्शीवचन, मुख्य अतिथि विजेन्द्र कुमार का उदबोधन, मुख्य वक्ता सुरेश जी सोनी का उदबोधन व समरसता संकल्प, अंत में आभार प्रदर्शन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव नरेन्द्र मीणा द्वारा किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें