सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

बलात्कार का मामला, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नामदेव भाजपा से बाहर

भाजपा ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव को पार्टी  से निकाल दिया है, इसी के साथ उन्हें सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है.  एसिड अटैक पीड़ित युवती सिवनी की रहने वाली है. इस युवती पर 2016 में एसिड अटैक किया गया था. इसके बाद उसने मदद के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक सभी के पास चक्कर लगाए मगर कहीं भी उसे न्याय नहीं मिला था. इसके बाद वो मध्यप्रदेश सिलाई कढ़ाई बोर्ड उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) राजेंद्र नामदेव से मिली. राजेंद्र नामदेव ने पीड़िता की मदद करते हुए उसे मुख्यमंत्री निवास से आर्थिक मदद दिलाई थी. पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि राज्यमंत्री राजेंद्र नामदेव ने राजदूत होटल के कमरा नंबर 106 में उसके साथ रेप का प्रयास किया था. एसिड अटैक पीड़िता की शिकायत पर ही हनुमानगंज थाना पुलिस ने राजेंद्र नामदेव के खिलाफ यह कार्रवाई की है. पीड़िता ने लिखित शिकायत थाने में दी है. पुलिस ने मामला जांच में रखा है. हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेन्द्र नामदेव के खिलाफ रविवार को हनुमान गंज थाने में दुष्कर्म की शिकायत की गई. 25 वर्षीय युवती ने राजेन्द्र नामदेव पर होटल के कमरे में दुष्कर्म व छेड़छाड के आरोप लगाये है. पुलिस में की गई शिकायत के बाद भाजपा ने नामदेव को पार्टी से निकाल दिया, वहीं शासन ने उन्हें उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें