सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

मुझे मध्यप्रदेश आने से पहले डराया गया: हार्दिक

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को कहा शकुनी मामा
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री को मामा कहते हैं, लेकिन हमें शकुनी मामा नहीं चाहिए. मुझे मध्यप्रदेश आने के पहले कई तरह से डराया गया, लेकिन मैं आया और बार-बार आता रहूंगा.  हार्दिक ने ये बातें आज राजधानी प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नेताओं को गुमान है. यहां के नेता कहते हैं कि मध्यप्रदेश की जनता सब भूल जाती है, तो अब इन नेताओं को बताने का समय आ गया है. हम भाजपा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो हमारी बात करेगा हम उसके साथ हैं. हार्दिक ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को मामा कहा जाता है, लेकिन हमें शकुनि मामा नहीं चाहिए. मामा बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं. यह मामा देने वाला नहीं , बल्कि लेने वाला है. हार्दिक ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय भू-माफिया हैं. मंदसौर गोली कांड में गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर यदि शिवराजसिंंह चौहान कार्रवाई करेंगे तो हम उन्हें अपना नेता मानेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं और किसानों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं. किसानों के बहुत से मुद्दे हैं जिन पर मैं बात कर रहा हूं और करता रहूंगा. किसानों की बात करना मेरा कर्तव्य है और कर्म भी, जिसे में करता रहूंगा. हार्दिक ने कहा कि भाजपा देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी झूठी राजनीति करेगी. यहां पर इस वर्ष चुनाव होने वाले हैं. वह लोगों को तोड़ने का काम भी करेगी. उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन मध्य प्रदेश में जोरो पर है. कुपोषण से कितनी मौते हुई, लेकिन कोई योजना नही बनी, लेकिन अब हम इन मुद्दों को सबके सामने रखेंगे.  हार्दिक ने कहा कि गुजरात मे हमने भाजपा को  प्रभावित किया. 99 पर आउट किया. वहीं शिवराज सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार पर पटेल नेता को मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक ने कहा कि मेरे आने से पहले पाटीदार को सरकार में मंत्री बनाया गया. उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर पटेल ने कहा कि आरक्षण पर कभी समीक्षा हुई कि आरक्षण का लाभ सही लोगो को मिला. इस बात पर बहस नही होनी चाहिए कि आरक्षण मिले या नही.हार्दिक ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पर भी निशाना साधा और कहा कि कपड़ा बेचने के ेरोजगार के लिए उनके बेटे संजय और बेटी हैं, अभी दूसरों की जमीन क्यों हड़पी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पंजाब बैंक घोटाले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि नीरव मोदी, अंबानी का दामाद है. 
मध्यप्रदेश में तीन मुद्दे
हार्दिक पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन मुद्दे खास है. व्यापमं घोटाला, किसान और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी आरक्षण लागू नहीं होना. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, कर्मचारियों और पीएनबी घोटाले का मुद्दा भी यहां गर्माएगा. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं मिला है, वे परेशान हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें