शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

मध्यप्रदेश शासन द्वारा किशोरी बालिका एवं महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कानूनों की जानकारी देने तथा समाज में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश स्तर पर समस्त थानों में आयोजित किये जा रहे ''''''''सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा'''''''' अभियान के तहत द्वितीय चरण में आज शनिवार को जबलपुर जिले में 36 स्थानों में प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
प्रशिक्षण एवं संवाद के इन कार्यक्रमों में प्रशिक्षकों द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, वन स्टाप सेंटर, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर संवेदीकरण तथा विधिक साक्षरता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, महिला बाल विकास, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्य, महिला सशक्तिकरण एवं आईसीपीएस के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वशासी संस्थाएं, चाइल्ड लाइन, शौर्या दल एवं जनसामान्य की उपस्थिति रही।
   जिन स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उनमें अधारताल में एस.आई.आर.डी., माढ़ोताल में ग्रीनवेली स्कूल,पनागर में कमानिया स्कूल, कोतवाली में हितकारिणी स्कूल, लार्डगंज में पारस पैलेस, मदनमहल में बिदामबाई स्कूल, ओमती में सामुदायिक भवन, बेलबाग में सनातन मंदिर, सिविल लाइन में हाउसिंग बोर्ड कालोनी, रांझी में सामुदायिक भवन, घमापुर में नया यातायात भवन, खमरिया में पंचायत भवन, गोरखपुर में सामुदायिक भवन, गढ़ा में गुरूनानक स्कूल, संजीवनी नगर में सामुदायिक भवन, गोहलपुर में अग्रवाल पैलेस, हनुमानताल में करियापाथर स्कूल, विजयनगर में नचिकेता कॉलेज, केंट में विवेकानंद स्कूल, ग्वारीघाट में उ.मा.स्कूल, बरेला में हा.से.स्कूल, गोराबाजार में सामुदायिक भवन, तिलवारा में घुंसौर ग्राम पंचायत भवन, बरगी में हाई स्कूल कन्या शाला, भेड़ाघाट नगर पंचायत भवन, चरगवां में पंचायत भवन, कुंडम में पंचायत कार्यालय, सिहोरा में पंचायत भवन, मझौली में इंद्राना स्कूल, मझगवां में हाईस्कूल, गोसलपुर में पंचायत भवन, खितौला में घाटसिमरिया स्कूल, पाटन में पंचायत भवन, शहपुरा में नटवारा अस्पताल, कटंगी में बेलखाडू स्कूल, बेलखेड़ा में पंचायत भवन शामिल थे।   जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा अभियान के तृतीय चरण में 27 फरवरी को थाना परिक्षेत्र के दूसरी बड़ी पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के दूसरे बड़े वार्डों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान का समापन 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें