मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है. इन प्रयासों को भिण्ड जिले में आगे बढ़ाया जा रहा है. साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की दिशा में अनुकरणीय पहल जारी है. इसी क्रम में होली के त्यौहार पर बेटी बचाओ की दिशा में अलख जगाई जाएगी. इस आशय के दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को जारी किए है. कलेक्टर ने कहा कि होली के त्यौहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाया जावेगा. साथ ही होली के त्यौहार पर आम लोगों में बेटी बचाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. साथ ही जनमानस में बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रखा जावे. उन्होंने कहा कि कन्याओं का सेक्स रेशो बढ़ाने की दिशा में आम लोगो में जनजागृति लाने के प्रयास किए जावेंगे. इसीप्रकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने की जनचेतना आम लोगो लाने के प्रयास होली के त्यौहार पर किए जाएंगे. कलेक्टर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमो के तहत बालिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रति आकर्षित करने की दिशा में 153 आंगनबाडी भवनो की सुविधा आगामी होली के त्यौहार से उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा जिले में 153 आंगनबाडी भवनो का निर्माण कार्य विभिन्न प्रकास खण्डों के अन्तर्गत पूर्ण कराया जा चुका है. यह आंगनबाडी भवन ग्राम पंचायतो के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग को होली के त्यौहार के अवसर पर हैण्डओवर किए जाएंगे. कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि यह आंगनबाडी भवन जिले के विकास खण्ड भिण्ड के ग्राम लक्ष्मीपुरा, हैवदपुरा, बबेडी, बेबेडी मुकुट, होतम सिंह का पुरा, पराय का पुरा, बरही, छूछरी, भोनपुरा क्र.1,2,3, गौहरा, दिवियापुरा, दबोहा, कोकसिंह कापुरा, परूशुराम कापुरा, सीताराम का पुरा, नुन्हाटा, चकरा, किशोरसिंह कापुरा, मोतीपुरा, सिकहटा, बिलाव, रूर स्योडा, स्वाहा, जामना, लहरौली, द्वार,कोट, कचैगरा, मूंगाराम का पुरा, गुन्धारीकापुरा, जामपुरा, अतरसूमा, खैरा श्यामपुरा एवं भौनपुरा को होली के त्यौहार पर हैण्डओवर किया जाएगा. इसीप्रकार होली के अवसर पर विकास खण्ड मेहगांव के ग्राम कृपेकापुरा, डोंगरपुरा, चपरा, कल्यानपुरा, मोरोली, सुकाण्ड, टिकरी, सिकरौदा, परोसा, हरीक्षा, कौंहार, मुगावली, बघोरा, सोनी, हिम्मतपुरा, ज्ञानेन्द्रपुरा, बुढर्डा, मुसावली, सुच्चापुरा, बिरगंवा, पृथ्वीपुरा, हसनपुरा, गुतौर एवं गाता, विकास खण्ड गोहद के ग्राम झांकरी, झलालपुरा, मालनपुर, गहीसर,सिनोर, देहगांव, जितवार सिंखापुरा, खुमानकापुरा, लटनकपुरा, इटायदा, खेरिया गज्जू, निबरोली, चम्हेडी, बडेरा गोहद, बीलपुरा, ऐनो, विश्वारी, बिलोनी, नोनेरा, मानपुर, बुद्वसिंह कापुरा, बूटीकुईया आंगनबाडी भवन को हैण्डओवर करने की कार्यवाही की जाएगी. जिले के विकास खण्ड लहार के ग्राम रूरई, बीसनपुरा, बरौआ, बरैही, बडागांव, करियावली, देवरा, सिकरी जागीर, छिदि, सलैया, विजयपुर, लिलवारी, करीला, घिगरैकापुरा, मिहोनी, कारेकापुरा, बडागॉव, सेमरा, सुलावलपुर, छान, देवरीकला, कारेपुरा, स्मपुरा, जाखोली, जैतपुरा असवार, जगनपुरा, रसूलपुरा, इंगुई, बाघावली, अरूसी, असवार एवं गैथरी, विकास खण्ड अटेर के ग्राम मौरा, सौरा, दैहरा, चौम्हो, चौम्होहार, अहरौलीकाली, गढेर, सोई, ऐतहार, खडेरी, पिडौरा, प्रथ्वीपुरा, पाली, रैपुरा, मिहोनी, नायब, विरगवारानी, ठाकुरनकापुरा, क्यारीपुरा, किशूपुरा, रानीपुरा एवं चिलोंगा एवं विकास खण्ड रौन के ग्राम जैतपुरा मढी, पडौरा, बिरखडी, बिगआपुरा, कोट, लोहचारा, सूरघा सहित जिले के कुल 153 आंगनबाडी भवन होली के अवसर पर हैण्डओवर होंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें