शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए साधी जातियां

किसानों की नाराजगी दूर करने का किया प्रयास
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने नगरीय निकाय और उपचुनाव में भाजपा को मिल रही लगातार हार को देखते हुए जातिगत समीकरणों को साधने का प्रयास करते हुए आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. मुख्यमंत्री ने  मालवा-निमाड़ से पाटीदार समाज के विधायक बालकृष्ण पाटीदार को मंत्री बनाकर प्रदेश में नाराज चल रहे किसानों की नाराजगी को दूर करने का भी प्रयास किया है.
लंबे समय से टल रहे मंत्रिमंडल विस्तार में आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तीन मंत्रियों को शपथ दिलाते हुए राज्य में भाजपा को नगरीय निकाय और उपचुनाव में मिल रही लगातार हार के बाद अब प्रदेश में 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया. विस्तार में तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इनमें नारायण कुशवाह, बालकृष्ण पाटीदार और जालिम सिंह पटेल शामिल है. तीनों पिछड़े वर्ग से आते हैं. मुख्यमंंत्री ने उपचुनाव के अलावा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए काछी, लोधी और पाटीदार समाज को साधने का प्रयास किया है. बालकृष्ण पाटीदार को मंत्री बनाने के पीछे यह भी एक कारण है कि मंदसोर गोलीकांड के बाद से प्रदेश के किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है. गुजरात चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद भाजपा संगठन प्रदेश के चुनावों को लेकर गंभीर हुआ है. खासकर पाटीदार समाज को साधने का प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश में करीब 50 लाख से ज्यादा पाटीदार समाज के लोगों को साधने का प्रयास किया है.वहीं कांग्रेस द्वारा जब हार्दिक पटेल को प्रदेश में सक्रिय करने की बात सामने आई तो भाजपा के लिए यह चिंंता का कारण भी बन गया था. इसके चलते भाजपा हाईकमान के निर्देश पर बालकृष्ण पाटीदार को मंत्रिमंडल में जगह मिल पाई है. वहीं नारायण कुशवाह और जालिम सिंह पटेल को संघ और दिल्ली के निर्देश पर ही जातिगत आधार पर मंत्री बनाया गया है. कुशवाह माछी समाज में और जालिम सिंह पटेल लोधी समाज में खासा पैठ रखते हैं, जिसके चलते दोनों को मंत्री बनाया और भाजपा इसका फायदा पहले उपचुनाव और फिर बाद में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उठाना चाहती है.
आपराधिक पृष्ठ भूमि पर उठे सवाल
मंत्रिमंडल विस्तार में आज नारायण कुशवाह एवं जालम सिंह पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई तो दोनों को लेकर आपराधिक पृष्ठ भूमि पर सवाल खड़े किए गए. कुशवाह के परिजनों एवं जालम सिंंह पटेल एवं उनके परिजनों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते सवाल उठे हैं. नारायण कुशवाह पूर्व में दो बार मंत्री रह चुके हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में जालमसिंह पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाकर आपराधिक लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के पास जनता की बेहतरी के लिए न तो कोई नीति है और न ही कोई नीयत है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें