राजधानी में ससुराल वालों से झगड़ा कर नानी के यहां आई विवाहिता को 15 दिनों तक 5 युवकों ने बंधक बनाकर रखा और बलात्कार किया. मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर विवाहिता को मुक्त कराया.
राजधानी के हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार हरियाणा की रहने वाली विवाहिता का अपने ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह वहां से अपनी नानी के यहां भोपाल आ गई. यहां पर नानी से भी कुछ विवाद हुआ तो वह घर से निकल गई. इस दौरान रास्तें में उसे मनीष नामक युवक मिला. मनीष से उसने अपनी व्यथा बताई, बाद में मनीष उसे पीसी नगर स्थित अपने फ्लैट में ले गया और वहां पर विवाहिता को बंधक बनाकर रखा. इस दौरान मनीष के अलावा उसे चार दोस्तों लोकेश, गोलू, चेतन और विशाल ने विवाहिता के साथ बारी-बारी से पंद्रह दिनों तक बलात्कार किया. पांचों युवक बारी-बारी से आते और बलात्कार कर फ्लैट को बाहर से ताला लगाकर चले जाते. इस बीच मोहेल्ले वालों को आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की. इस शिकायत के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर विवाहिता को मुक्त कराया. विवाहिता ने पुलिस को सारी कहानी सुनाई. बाद में पुलिस ने मनीष के चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. मनीष अभी फरार है.
युवती ने फांसी लगाई
राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम निशातपुरा निवासी गौरव ने बीती रात को फांसी लगाकर जान दे दी. गौरव ने खुदकुशी क्यों की इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
जुआरी गिरफ्तार
राजधानी के सूखी सेवनियां थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सूखीसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार जुआरियों की पहचान लक्ष्मण, नीरज, चंदर, राकेश, मनोज और सुमित के रूप में हुई है. बीती रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को आधार सिटी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 2500 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें