सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए आठ दल

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राज्य के 8 छोटे दल लामबंद हो गए हैं.इन दलों ने आपसी गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है. दलों की एक बैठक हो चुकी है और अगली रणनीति के लिए ये दल 7 अक्तूबर को फिर राजधानी भोपाल में बैठकर रणनीति तय करेंगे.
मध्यप्रदेश में लोक क्रांति अभियान के नेतृत्व में राज्य के आठ दल लोक क्रांति जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन संघर्ष दल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी ने राजधानी में एक बैठक कर आपसी तालमेल के साथ चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है. लोक क्रांति अभियान के संयोजन गोविंद यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गैर भाजपा राजनीतिक दलों ने, जो भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जल्द ही फैसला होगा. इन दलों की 7 अक्तूबर को फिर से एक बैठक होगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें