भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के सभी संभागों में अपनी सक्रियता दिखाकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए पदाधिकारियों से मंथन करेंगे. वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
एट्रोसिटी एक्ट के विरोध के चलते शाह का पूर्व में दो बार मध्यप्रदेश कार्यक्रम निरस्त हो गया था. इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर शाह के कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया है. शाह अब 6 अक्तूबर से मध्यप्रदेश में सक्रियता दिखाएंगे. वे 6 अक्तूबर को उज्जैन और इंदौर संभागों का प्रवास करेंगे. इसके बाद 9 अक्तूबर को ग्वालियार संभाग, 14 अक्तूबर को सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के दौरे पर पहुंचकर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे. इस दौरान वे पदाधिकारियों से सीधे चर्चा भी करेंगे. शाह 15 अक्तूबर को रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में जाकर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे. शाह के मध्यप्रदेश दौरे को देखते हुए भाजपा का प्रदेश संगठन सक्रिय हो गया है.
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने संगठन की अलग-अलग समितियों की बैठकें लेकर इस शाह के दौरे की तैयारियों को अंतिम रुप दिया. इसके बाद चुनाव समिति की बैठक में शाह के दौरे कार्यक्रम पर मोहर लगा दी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें