भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने समितियों के पदाधिकारियों से की चर्चा
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने पदाधिकारियों को तैयारियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं टिकट के दावेदारों का फीडबेक भी लिया.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति सहित अलग-अलग समितियों की बैठकें हुई. इन बैठकों में पदाधिकारियों से सहस्त्रबुद्धे और तोमर ने सीधे चर्चा की. इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंंह भी उपस्थित रहे. सहस्त्रबुद्धे ने चुनाव अभियान समिति के पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी हासिल की. इसके अलावा उन्होंने तैयारियों को लेकर निर्देश भी दिए कि इसमें और तेजी लाए जाएं. वहीं टिकट के दावेदारों का फीडबैक लिया साथ ही लगातार दावेदारों की बढ़ रही संख्या पर भी उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा की. बताया जा रहा है कि इस मामले में विवाद से बचने के लिए प्रदेश प्रभारी ने समन्वय के कार्य देख रहे डा. नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की और विवाद न हो इसके लिए दावेदारों में समन्वय बैठनें को कहा.
बैठक में अलग-अलग समितियों के पदाधिकारियों से सहस्त्रबुद्धे ने चर्चा की. उन्होंने दृष्टिपत्र समिति के पदाधिकारियों से भी चर्चा की और जल्द ही तैयार किए जाने की बात कही. पदाधिकारियों ने दृष्टिपत्र दशहरे तक तैयार किए जाने की आश्वासन प्रदेश पदाधिकारी को दिया है. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस माह शुरु होने वाले संभागीय दौरों को लेकर चर्चा की गई. सहस्त्रबुद्धे ने एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हो रहे विरोध के मद्देनजर संभागों से यह जानकारी भी हासिल की कि शाह के दौरों के दौरान कहीं विरोध की स्थिति तो निर्मित नहीं होगी.
उल्लेखनीय है कि शाह का पूर्व में तय संभागीय दौरा स्थगित कर दिया गया था. इसके पीछे सपाक्स समाज का विरोध मात्र एक कारण था. इस बार भी शाह के आने के पहले पार्टी द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि उनके दौरे के दौरान किसी तरह के विरोध का सामना राष्अ्रीय अध्यक्ष को न करना पड़े.
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने पदाधिकारियों को तैयारियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं टिकट के दावेदारों का फीडबेक भी लिया.भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति सहित अलग-अलग समितियों की बैठकें हुई. इन बैठकों में पदाधिकारियों से सहस्त्रबुद्धे और तोमर ने सीधे चर्चा की. इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंंह भी उपस्थित रहे. सहस्त्रबुद्धे ने चुनाव अभियान समिति के पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी हासिल की. इसके अलावा उन्होंने तैयारियों को लेकर निर्देश भी दिए कि इसमें और तेजी लाए जाएं. वहीं टिकट के दावेदारों का फीडबैक लिया साथ ही लगातार दावेदारों की बढ़ रही संख्या पर भी उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा की. बताया जा रहा है कि इस मामले में विवाद से बचने के लिए प्रदेश प्रभारी ने समन्वय के कार्य देख रहे डा. नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की और विवाद न हो इसके लिए दावेदारों में समन्वय बैठनें को कहा.
बैठक में अलग-अलग समितियों के पदाधिकारियों से सहस्त्रबुद्धे ने चर्चा की. उन्होंने दृष्टिपत्र समिति के पदाधिकारियों से भी चर्चा की और जल्द ही तैयार किए जाने की बात कही. पदाधिकारियों ने दृष्टिपत्र दशहरे तक तैयार किए जाने की आश्वासन प्रदेश पदाधिकारी को दिया है. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस माह शुरु होने वाले संभागीय दौरों को लेकर चर्चा की गई. सहस्त्रबुद्धे ने एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हो रहे विरोध के मद्देनजर संभागों से यह जानकारी भी हासिल की कि शाह के दौरों के दौरान कहीं विरोध की स्थिति तो निर्मित नहीं होगी.
उल्लेखनीय है कि शाह का पूर्व में तय संभागीय दौरा स्थगित कर दिया गया था. इसके पीछे सपाक्स समाज का विरोध मात्र एक कारण था. इस बार भी शाह के आने के पहले पार्टी द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि उनके दौरे के दौरान किसी तरह के विरोध का सामना राष्अ्रीय अध्यक्ष को न करना पड़े.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें