गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

राहुल आज, मोदी 15 को करेंगे चुनावी शंखनाद


मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल शुक्रवार को और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को होशंगाबाद में चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे. राहुल गांधी कल राजधानी भोपाल में किसानों का आभार भी मानेंगे. इस अवसर पर वे किसानों को सम्मानित करेंगे.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल शुक्रवार को दोपहर भोपाल पहुंचेंगे. वे यहां जंबूरी मैदान में आयोजित किसान आभार रैली में किसानों का आभार मानेंगे साथ ही किसानों का सम्मान भी करेंगे. राहुल के राजधानी आगमन को लेकर प्रशासन और कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश यात्रा पर आ रहे है. वे 15 फरवरी को होशंगाबाद और  अगले दिन 16 फरवरी को धार में सभाएं लेकर चुनावी शंखनाद करेंगे. मोदी की यह यात्रा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे के तुरंत बाद हो रही है. प्रधानमंत्री की सभाओं में तीन-तीन संसदीय सीटों के क्लस्टर के लोग शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार पार्टी ने प्रधानमंत्री के दौरे की हरी-झंडी मिलते ही तैयारी शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें