राजधानी के छोला मंदिर इलाके में लिव इन में रह रही एक महिला को उसके पार्टनर ने पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद पहले तो चाकू मारा, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. लोगों ने महिला को अस्पतला पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
छोला पुलिस के अनुसार एक सब्जी बेंचने वाली महिला अपने तीन बच्चों के साथ ग्वालियर निवासी संजय नामक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. महिला सब्जी का ठेला लगाती है, जबकि संजू भैंसों की खरीदी-विक्रय का व्यापार करता है. संजय से महिला का पैसों को लेकर विवाद हुआ. पुलिस के अनुसार महिला ने संजय से घर खर्च के लिए पैसे मांगे थे, जिसे लेकर संजय ने उसे पैसे नहीं दिए और नाराज हो गया. महिला संजय से पैसों की मांग करती रही. इस बात से नाराज संजय ने महिला को पहले तो चाकू मारा और फिर उसके बाद महिला जब ज्यादा शोर मचाने लगी तो उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया और भाग गया. लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार संजय की तलाश कर रही है.
घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. पुलिस के अनुसार छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में रहने वाली युवती के घर में विशाल पाल नामक युवक घुसा और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा. युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया. बाद में युवती ने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. आरोपी फरार है.
नाबालिग का अपहरण
राजधानी के बजरिया इलाके में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार द्वारिका नगर निवासी उमेश साहू की 13 वर्षीय पुत्री बीते दो दिनों से लापता है. उमेश ने अपने परिजनों और परिचितों के यहां खोजा मगर पुत्री का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उमेश ने थाने जाकर पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें