राहुल गांधी की भोपाल यात्रा को लेकर भाजपा में हड़कंप सा मच गया है. भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए मंत्र को लेकर किसान कर्ज माफी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर प्रहार कर ही है. इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राहुल गांधी से कहा कि वे किसानों को यह भी बताएं कि कम समय में राबर्ड वाड्रा कैसे करोड़पति बन गए.
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कुछ सवाल पूछे है. भार्गव ने कहा कि अभी राहुल गांधी का जनेउधारी होने का बुखार उतरा है और लोकसभा चुनावी मौसम का बुखार चढ़ा है. विधानसभा चुनाव कर्ज माफी का झूठ बोलने वाले राहुल गांधी अब कौनसा नया झूठ बोलेंगे इसका जनता को इंतजार रहेगा. नेता प्रतिपक्ष ने आशा व्यक्त की है कि राहुल गांधी प्रदेश की जनता को इन सवालों के जवाब जरूर देंगें.
भार्गव ने कहा कि कर्जमाफी का झांसा देने वाले राहुल जी बताए कि अब जनता को कौनसा नया झांसा देंगे? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी किसानो का 10 दिन में कर्ज माफ करने वाले राहुल गांधी बताएं कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने 50 दिन से अधिक हो गये है. कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ? क्या आप 10 दिनों में कर्ज माफ न किये जाने पर मुख्यमंत्री हटाने का वादा पूरा करेंगे? उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे, फसल बर्बाद हुई, अन्नदाता परेशान है, लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री आपके लिए भीड़ जुटाने मे व्यस्त रहे. राहुल गांधी बताएं क्या आपको मौसम की मार से परेशान किसानों की चिंता की बजाए चुनावी मौसम की चिंता अधिक है.
भार्गव ने अपने अंतिम सवाल में पूछा है कि राहुल गांधी प्रदेश की जनता को ये फार्मूला भी जरूर बताए जिससे खुद को किसान बताने वाले राबर्ट वाड्रा अल्प समय में करोड़पति कैसे बने?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें