बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

शिवभक्त के बाद अब भावी प्रधानमंत्री बताया राहुल को


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर कांग्रेस ने लगा दिए हैं. राहुल 8 फरवरी को भोपाल किसान रैली में शामिल होने आ रहे हैं. इससे उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह पोस्टर लगा दिए. राहुल को इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिव भक्त बताकर पोस्टर लगाए थे. 
राजधानी के जम्बूरी मैदान में कांग्रेस ने शुक्रवार को किसानों की रैली आयोजित की है. रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ रहे हैं. वह यहां किसानों से संवाद करने के साथ उन्हें संबोधित भी करेंगे. राहुल के स्वागत में राजधानी के कई हिस्सों में होर्डिग और पोस्टर लगाए गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर के बाहर लगा एक होर्डिग खासा चर्चा में है. इसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान ने यह होर्डिंग लगाई है.
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल को शिव और रामभक्त बताने वाले पोस्टर व होर्डिंग लगाए गए थे. अब उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताने वाला होर्डिंग लगाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें