![]() |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया |
सिंधिया ने कहा जनता जाग चुकी है, मोदी सरकार को धूल चटाएगी
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के झूठ और जुमलों का जवाब कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी कर दिया. उन्होंने कहा कि देश की जनता जाग चुकी है, मोदी सरकार को धूल चटाएगी.
सिंधिया ने यह बात आज राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की नहीं, बल्कि गरीबों, महिलाओं, आम लोगों की सरकार बनी है.सिंधिया ने मोदी की मिमिक्री कर उनके वादे बताए और कहा कि उनके झूठे जुमलों का जवाब कांग्रेस ने किसान कर्जमाफी कर दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी के राज में रुपया कब्रस्तान में चला गया. महंगाई आसमान छू रही है.सिंधिा ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के पहले कर्ज माफ करने की बात कही थी, मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छह घंटे के अंदर इसके आदेश जारी कर दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर दिखा दिया कि कांग्रेस जो वचन देती है, उसे पूरा करती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, गांधी जयंती पर सेवाग्राम गए थे, उसी दिन मोदी ने दिल्ली में किसानों पर लाठियां चलवा दी थी. इसके पहले मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाई. चुनाव जीतने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है, मगर अब जनता जाग चुकी है. भाजपा की जुमलेबाजी नहीं चल पाएगी. सिंधिया ने कहा कि हमें मध्यप्रदेश की 29 में से 29 लोकसभा सीटें जीतकर राहुल गांधी को देनी है.
सीबीआई के जरिए भाजपा डरा रही
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा आज देश में सीबीआई के जरिए डराने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी ने निडर होकर आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीताकर देश को राहुल गांधी के हाथों में सौंपना है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन के बाद कांग्रेस का शासन आया और कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के आधार पर सरकार में आते ही काम करना शुरु कर दिया. पिछले डेढ़ माह में एक के बाद एक कई काम किए जो वचन पत्र के बिन्दुओं में शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें