मध्यप्रदेश में आज फिर एक और प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. इस फेरबदल में 9 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है.अधिकारियों के बदलाव में नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर उमाकांत उमाराव को हटाकर उनके स्थान पर रवीन्द्र कुमार मिश्रा को नर्मदापुरम संभाग का नया कमिश्नर बनाया है.
जारी आदेश के अनुसार सलीना सिंह अपर मुख्य सचिव ग्रामोद्योग विभाग को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, एस एन मिश्रा प्रमुख सचिव जनजातीय कार्यविभाग को प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण, संजय दुबे प्रमुख सचिव श्रम को नगरीय प्रशासन, मेट्रो रेल, प्रमोद अग्रवाल प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास को श्रम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, संजय शुक्ला प्रबंध संचालक पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर को प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं प्रबंध संचालक जल निगम, हरिरंजन राव प्रमुख सचिव पर्यटन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग एवं सह आयुक्त पर्यटन व प्रबंध संचालक पर्यटक विकास बोर्ड, दीपाली रस्तोगी सह आयुक्त जनजातीय कार्य विकास को प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं सह आयुक्त जनजातीय कार्य विकास विभाग, उमाकांत उमराव कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग को हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण और रवीन्द्र मिश्रा सदस्य राजस्व मंडल को नर्मदापुरम संभाग का कमिश्नर बनाया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें