मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

डाक्टर ने ड्रायवर की हत्या कर किए 50 टुकड़े

 अवैध संबंधों के चलते एसिड डालकर बंद कर दिए डिब्बे में टुकड़े

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के शासकीय अस्पताल में पदस्थ एक चिकित्सक ने अपने ड्रायवर की आपरेशन में उपयुक्त किए जाने वाले औजारों से हत्या कर दी. इसके बाद लाश के कई टुकडेÞ कर डिब्बे में बंद करके छिपा दिए. ड्रायवर की हत्या अवैध संबंधों को लेकर किए जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
राजधानी भोपाल से सटे होशंगाबाद जिला मुख्यालय पर घटी इस घटना के बाद प्रशासन सकते में आ गया है. होशंगाबाद पुलिस के अनुसार शासकीय अस्पताल में पदस्थ डा. सुनील मंत्री होशंगाबाद के आनंदनगर में रहते हैं. उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है. उनके यहां वीरु नामक ड्रायवर है. डाक्टर ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद डाक्टर ने लाश को छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे एसिड में डाले इसके बाद उन्हें डिब्बे में बंद कर दिए, ताकि सबूत न रहे. डाक्टर ने वीरु  की हत्या आपरेशन में प्रयोग किए जाने वाले औजारों से की है. बताया जाता है कि वीरु की पत्नी से डाक्टर के अवैध संबंध हो गए थे, जिसका पता वीरु का चल गया था.
पुलिस के अनुसार डाक्टर घर में लाश को काट रहा था, इसकी आवाज सुनने के बाद किसी को अनहोनी का संदेह हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने डाक्टर के घर की तलाशी तो यह बात सामने आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें