सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

समोसे तलने वाले भी इंसान हैं महाराज!


मध्यप्रदेश में समोसा पालिटिक्स गहरा गई है. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब भाजपा के प्रवक्ता डा. हितेश वाजपेयी ने समोसा तलते अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. डा. वाजपेयी ने सिंधिया पर टिप्पणी भी की है, ‘जिसमें कहा है कि बात सही है, जो सिंधिया को देर से समझ आई. समोसे तलने वाले भी इंसान हैं महाराज.’
मध्यप्रदेश में समोसा पालिटिक्स गहराती जा रही है ज्योतिरादित्य सिधिया के बाद अब भाजपा प्रवक्ता हितेष बाजपेयी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो समोसा तलते हुए दिख रहे हैं. यही नहीं उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बात सही है जो सिंधिया  को देर से समझ आई, समोसे वाले भी इंसान हैं महाराज. इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा है चलो नरेंद्र मोदी की राह पर. गौरतलब है कि बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी समोसे तलते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके साथ सिंधिया ने तंज किया था कि जिनको पकौड़े पसंद नहीं उनके लिए आज समोसे तैयार किए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें