गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

मंदसौर के बंधवार हत्याकांड में विशेष जांच दल गठित


मध्यप्रदेश शासन ने मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गत 17 जनवरी को हुई हत्या के प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है. पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) मुख्यालय, भोपाल डी. श्रीनिवास वर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि. इंदौर  राजीव मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर  पवन मिश्रा, निरीक्षक ज्योति शर्मा और मुख्तार कुरैशी जांच दल में शामिल किये गये हैं. विशेष जांच दल मृतक के परिजनों द्वारा उठाये गये बिन्दुओं के अतिरिक्त समस्त पहलुओं पर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा. जांच दल के प्रमुख आवश्यकतानुसार अन्य पुलिस अधिकारियों को भी जांच दल में शामिल कर उनका सहयोग प्राप्त कर सकेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें