मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी के ग्राम गुढ़ी में नींबू पानी में चाय की पत्ती एवं शक्कर मिलाकर जमीन में गाढ़ने के बाद पीने से मृत्य दो लोगों के परिवार को तात्कालिक रूप से 10-10 हजार रुपए की तथा अस्पताल में भर्ती 4 लोगो को तात्कालिक रूप से 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्रास समिति से कलेक्टर ने स्वीकृति कर चेक संबंधितों को सौपा है जमीन में गढ़ा नींबू पानी रस पीने से गुढ़ी के दिनेश धनिया एवं जगन जुगनिया की मृत्यु हुई है. जबकि उल्टी होने की शिकायत पर राकेश रामलाल, महेन्द्र रायला, रायला झंझार, नानसिंह मस्तर का ईलाज अस्पताल में चल रहा है. जमीन में गढ़ा हुआ नींबू रस पीने से मृत्य एवं बीमार हुए लोगों की जानकारी मिलने पर इस ग्राम में तत्काल डाक्टर एवं राजस्व अधिकारियो की टीम भेजकर इस रस का और सेवन करने वालो की खोज-खबर ली जा रही है. कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती लोगो के हाल-चाल जानने के पश्चात मृत्कों के परिवार के सदस्यों को बताया कि चूंकि मृतक 30 वर्ष से अधिक आयु के थे व अपने घर के मुखिया थे इस कारण उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि भी स्वीकृत कर दिलवाई जाएगी. कलेक्टर तेजस्वी एस नायक तथा पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने शाम को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती इस घटना के पीड़ितो का हाल-चाल अस्पताल पहुंचकर जाना एवं घटना किस प्रकार घटित हुई इसकी जानकारी प्राप्त की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें