शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

24 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में चैन स्नैचिंग मामले में बीते 24 सालों से फरारी काट रहे एक आरोपी को शहर की थाना मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ाया गया आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महाराष्ट्र में रहने लगा था. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुनील पिता गोविंद भील उनिवासी संजय गांधी नगर बिजलपुर हाल अकोला महाराष्ट्र, के रूप में हुई है. आरोपी सुनील भील, बीते वर्ष 1994 को हुई एक चैन स्नैचिंग की वारदात का मुख्य आरोपी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील, महाराष्ट्र जाकर रहने लगा था.टीआई सिंघल का कहना है कि बीते दिनों वह मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर आया था. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुनील को हिरासत में लिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें