शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

भाजपा की महिला पार्षद रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की सागर नगर निगम की महिला पार्षद को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. भाजपा पार्षद ने नगर निगम के प्लंबर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगी थी.  लोकायुक्त पुलिस ने चंद्रशेखर वार्ड सागर से भाजपा की पार्षद कल्पना पटेल को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार किया. लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि कल्पना पटेल ने एक मामले में प्लंबर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी.  लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की तस्दीक होने पर एक विशेष टीम का गठन किया था. इस टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद को रंगे हाथ धर दबोचा.बताया जा रहा है कि लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. कार्रवाई पूरी होने के बाद भाजपा पार्षद को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें