खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन में संप्रेषण के इलेक्ट्रोनिक उपकरणों एवं सोशल साईड के उपयोग का निर्णय लिया गया है. जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्यक क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सागर जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सागर में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक संस्थाओं के प्रबंधक को निर्देश देते हुये कहा है कि सभी विक्रेता, समिति प्रबंधक एवं विक्रेता के सहायक एन्ड्राईड स्मार्ट फोन सेट क्रय करेंगे. मोबाइल नम्बर की सूचना खाद्य कार्यालय में देकर यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें दिये जाने वाले प्रत्येक संदेश को उनके द्वारा ग्रहण एवं पालन किया जा रहा है. उनके द्वारा क्रय किये गये एन्ड्राईड स्मार्ट फोन की राशि की भरपाई शासन या संस्था द्वारा नहीं की जायेगी. शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018
मोबाइल नंबर की सूचना देनी होगी खाद्य विभाग को
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन में संप्रेषण के इलेक्ट्रोनिक उपकरणों एवं सोशल साईड के उपयोग का निर्णय लिया गया है. जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्यक क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सागर जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सागर में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक संस्थाओं के प्रबंधक को निर्देश देते हुये कहा है कि सभी विक्रेता, समिति प्रबंधक एवं विक्रेता के सहायक एन्ड्राईड स्मार्ट फोन सेट क्रय करेंगे. मोबाइल नम्बर की सूचना खाद्य कार्यालय में देकर यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें दिये जाने वाले प्रत्येक संदेश को उनके द्वारा ग्रहण एवं पालन किया जा रहा है. उनके द्वारा क्रय किये गये एन्ड्राईड स्मार्ट फोन की राशि की भरपाई शासन या संस्था द्वारा नहीं की जायेगी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें