गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

टिकट बुकिंग एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के एक बदमाश को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है. बदमाश रेलवे टिकट बुकिंग एजेंसी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐठ कर फरार हो गया था. एएसपी क्राइम अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि शेखर पिता ओंकार प्रसाद पोतदार निवासी हुडको कालोनी जरीपटका नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है. इसने इंदौर के रहने वाले रज्जन वर्मा नामक युवक को रेलवे की टिकट बुंकिग  की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपए ऐठ लिया था. रुपए मिलने के बाद से शेखर फरार हो गया था. इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच को हुई थी. क्राइम ब्रांच पिछले एक साल से आरोपी शेखर को महाराष्ट्र में ढूंढ रही थी. कई बार दबिश देने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर था. इस बीच उसके संबंध में पुलिस को जानकारी मिली तो उसे महाराष्ट्र जा कर गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उसने दूसरे राज्यों में भी इस तरह की ठगी की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें