सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

किसानों ने केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाई

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर किसान विरोधी केंद्रीय बजट की प्रतियां आज इंदौर के लक्ष्मी नगर मंडी प्रांगण में आज जलाई गई. हिंद मजदूर किसान पंचायत किसान संघर्ष समिति और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकतार्ओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और हम दर्द होने मंडी परिसर में प्रदर्शन किया प्रदर्शन कारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर उपज का ड्योडा दाम देने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और किसानों पर लगाए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई थी प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद कल्याण जैन रामस्वरूप मंत्री कैलाश लिम्बोदिया दिनेश कुशवाहा आदि ने किया.  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी करते हुए उपज का एमएसपी तय करने में धोखा कर रही है स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना ही किसानों के साथ न्याय होगा सरकार को अपने घोषणापत्र में किए वादे को पूरा करना चाहिए.  प्रदर्शन में पूर्व सांसद कल्याण जैन रामस्वरूप मंत्री कैलाश लिंम्बो दिया भारत सिंह यादव मोहम्मद अली सिद्दीकी अंचल सक्सेना दिनेश कुशवाहा अमरदास उपरारिया अवधेश यादव सुषमा यादव अकबर अहमद राजू बकावले भागीरथ कछवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शरीक थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें