रेल अधिकारियों के निरीक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सैलूनों को अब कोई भी किराए पर ले सकेगा. इनकी बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है. बुकिंग आॅनलाइन एक माह पहले और 1000 किमी की दूरी के लिए की जाएगी. बुकिंग निरस्त होने पर 25: राशि काटी जाएगी. बुकिंग के लिए निर्धारित किराए से 5 फीसदी अधिक किराया आईआरसीटीसी लेगा. रैक या सैलून किराए पर लेने के लिए प्रत्येक कोच के हिसाब से बुकिंग के समय ही 50 हजार रुपए पहले जमा कराना होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें