राजधानी के निशातपुरा इलाके की हरि ओम ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाले महिला गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.ये महिलाएं ज्वेलर्स की दुकान में गहने खरीदने के बहाने जाती थी और हर बार कुछ न कुछ चोरी करके ले आती थीं.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित हरि ओम ज्वैलर्स के संचालक निशांत केशवानी ने बीते शुक्रवार को अपनी दुकान से ज्वेलरी गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. निशांत ने पुलिस को बताया था कि कुछ महिलाएं करीब 4-5 महीनों से उनकी दुकान में बार बार जेवर खरीदने के उद्देश्य से आती हैं. माल दिखाने के दौरान महिलाएं सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी कर लेती हैं. बार बार की घटनाओं को देखते हुए दुकान में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए गए. बीते 10 फरवरी को जब महिलाएं आई तो उनके द्वारा की गई चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई. वही महिलाएं फिर से 16 फरवरी को दुकान में जेवर खरीदने आई, जिन्हें इस बार चांदी के बिछुड़ियां चोरी करते पकड़ लिया गया. और तत्काल मामले की सूचना पुलिस को सबूत के साथ दी गई. पुलिस ने सीसीटीव्ही क्लिप की सहायता से महिला की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी महिला कल्पना रैकवार और सपना उर्फ बाई कतिया के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में महिलाओं ने अपना जुर्म कबूला और गहनों को होशंगाबाद और इटारसी में छुपाना बताया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से करीब साढ़े तीन लाख के जेवर जप्त किये हैं. पुलिस का कहना है कि महिलाओं से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें